Breaking News:

दिल्ली : केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती

दिल्ली : केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान दिल्ली के फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। उन्हें पहले से ही दिल की बीमारी है जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। राहत की बात ये है कि उनके कोरोना टेस्ट की कोई बात सामने नहीं आई है। बता दें कि केंद्र के छह मंत्री अब तक कोरोना से संक्रमित हो  चुके हैं, जिसमें गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल हैं।

रामविलास पासवान उपभोक्ता मामलों और खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मामलों के केंद्रीय मंत्री होने के साथ ही बिहार की लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष भी हैं। वे सोलहवीं लोकसभा में बिहार के हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

रामविलास पासवान 32 सालों में 11 चुनाव लड़ चुक हैं। इनमें से वह 9 जीते हैं। रामविलास पासवान छह प्रधानमंत्रियों के साथ काम कर चुके हैं जो अपने आप में अनोखा रिकॉर्ड है।

पासवान बिहार के खगड़िया जिले के शाहरबन्नी गांव के मूल निवासी हैं। 1960 में उनकी शादी राजकुमारी देवी से हुई थी, जिनसे उनकी दो बेटियां उषा और आशा हैं। हालांकि 1981 में दोनों का तलाक हो गया था। 1983 में उन्होंने रीना शर्मा से शादी की जिनसे एक बेटी और बेटा चिराग पासवान हुए।

  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 595K
    DEATHS:7,508
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 539K
    DEATHS: 6,830
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 496K
    DEATHS: 6,328
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 428K
    DEATHS: 5,615
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 394K
    DEATHS: 5,267
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED:322K
    DEATHS: 4,581
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 294K
    DEATHS: 4,473
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 239 K
    DEATHS: 4,262
  • COVID-19
     INDIA
    DETECTED: 44.85 M
    DEATHS: 531.23 K
  • COVID
     GLOBAL
    DETECTED: 686.0 M
    DEATHS: 6.84 M