Breaking News:

हाथों से नहीं पैरों से सटीक निशाना लगाती है लड़की, कभी नहीं देखा होगा तीरंदाज़ी की ऐसी कला!

 हाथों से नहीं पैरों से सटीक निशाना लगाती है लड़की, कभी नहीं देखा होगा तीरंदाज़ी की ऐसी कला!

Ncredible Fire Archery Skills: वायरल हो रहे शानदार वीडियो में एक लड़की तीरंदाजी करती दिखाई दे रही है. उसकी तीरंदाज़ी सामान्य नहीं है बल्कि कमाल है क्योंकि ये हाथों से नहीं पैरों से की जा रही है.
Woman Archery Skills Video: एक ज़माना था, जब लोगों के लिए तीरंदाज़ी की शिक्षा लेना ज़रूरी होता था क्योंकि हथियार के तौर पर उस वक्त इसी का इस्तेमाल होता था. कुछ सबसे बेहतरीन तीरंदाज़ों की बात होती है तो नाम अर्जुन और एकलव्य जैसे धनुर्धरों का लिया जाता है. इस कला में ये इतने पारंगत थे कि सामने न देखकर भी इनका निशाना सटीक लगता था. हालांकि आज हम आपको एक ऐसी महिला तीरंदाज़ के बारे में बताएंगे, जो हाथों से नहीं पैरों से परफेक्ट निशाना (Incredible Fire Archery Skills) लगाती है.
लड़की की ऐसी कला देखकर लोगों को आंखों पर यकीन ही नहीं हो रहा है. निश्चित तौर पर इसके लिए उसने कड़ी मेहनत और बहुत प्रैक्टिस की होगी. वायरल हो रहे शानदार वीडियो में एक लड़की तीरंदाजी करती दिखाई दे रही है. उसकी तीरंदाज़ी सामान्य नहीं है बल्कि कमाल है क्योंकि ये हाथों से नहीं पैरों से की जा रही है. लड़की का ज़बरदस्त कॉन्फिडेंस और बैलेंस देखकर लोग उसकी तारीफ किए बिना रह नहीं पा रहे.
पैरों से लगाती है सटीक निशाना
वायरल हो रहे वीडियो की शुरुआत में लड़की पहले धनुष तीर लेकर अपने हाथों से निशाना लगाती है. जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है आप उसके स्किल पर हैरान होते जाते हैं. वो अपने हाथों के बजाय पैरों से निशाना लगाते हुए देखी जाती है. कुछ जगहों पर वो जलता हुआ तीर अपने पैरों से छोड़ती है. एक जगह तो वो सिर नीचे झुकाकर परफेक्ट निशाना लगा देती है. यहां तक कि हेलिकॉप्टर पर भी वो अपना धनुष-बाण लेकर स्टंट दिखाने लगती है. जो चीज़ हमें कमाल लग रही है, उसके लिए लड़की ने बेहद अनुशासित तौर पर प्रैक्टिस की होगी.
लोग कला देखकर दंग रह गए
इसी वीडियो आगे लड़की ये बताते हुए नजर आ रही है कि उसने 2015 से तीरंदाजी की ट्रेनिंग शुरु की थी, तब उसे इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी. धीरे-धीरे वो इसमें माहिर होती चली गई. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर इस वीडियो को शेयर किया गया है, जिसे अब तक 63 मिलियन यानि 6 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं जबकि 3 लाख से भी ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है.

  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 595K
    DEATHS:7,508
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 539K
    DEATHS: 6,830
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 496K
    DEATHS: 6,328
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 428K
    DEATHS: 5,615
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 394K
    DEATHS: 5,267
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED:322K
    DEATHS: 4,581
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 294K
    DEATHS: 4,473
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 239 K
    DEATHS: 4,262
  • COVID-19
     INDIA
    DETECTED: 44.85 M
    DEATHS: 531.23 K
  • COVID
     GLOBAL
    DETECTED: 686.0 M
    DEATHS: 6.84 M