Breaking News:

Afghanistan Treasure: जिसका हर देश को लालच?, अफगानिस्तान में ऐसा क्या है

Afghanistan Treasure: जिसका हर देश को लालच?, अफगानिस्तान में ऐसा क्या है

अफगानिस्तान में सिर्फ कत्ले-आम और तालिबान ही नहीं है. दुनिया के सबसे गरीब देशों में शामिल ये मुल्क अकूत खजाने का मालिक है. अफगानिस्तान के खान एवं पेट्रोलियम मंत्रालय की एक रिपोर्ट के अनुसार उनके देश में 1 ट्रिलियन डॉलर यानी 75.55 लाख करोड़ रुपये के प्राकृतिक संसाधन मौजूद हैं. 3.8 करोड़ की आबादी  वाले इस देश में 2.22 लाख करोड़ किलोग्राम लौह अयस्क, 1.30 लाख किलोग्राम मार्बल और 1.40 लाख किलोग्राम दुर्लभ धातु मौजूद हैं. 

अफगानिस्तान में खनिजों और धातुओं के स्रोत का अध्ययन करने वाले जियोलॉजिस्ट स्कॉट मॉन्टगोमेरी ने बताया कि इस देश में अगर 7 से 10 साल तक बड़े पैमाने पर खनिज खनन का काम हो तो यह देश की आर्थिक स्थिति को सुधार सकता है. लेकिन यहां पर सुरक्षा की कमी, कमजोर कानून और भ्रष्टाचार की वजह से इस देश का विकास और खनन क्षेत्र के फैलाव की संभावना कम है.

साल 1960 और 70 के बीच सोवियत संघ और पूर्वी यूरोपियन देशों ने मिलकर इस देश के भूगर्भीय स्रोतों का सर्वे किया था. लेकिन दशकों से चल रहे युद्ध, गृहयुद्ध और आतंकवाद की वजह से 'अफगानिस्तान का खजाना' जमीन के अंदर ही दफन है. साल 2010 में यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) और अफगानिस्तान जियोलॉजिकल सर्वे (AGS) ने मिलकर 34 राज्यों में 24 स्थानों का पता किया था, जहां पर प्राकृतिक संसाधनों का अकूत भंडार है. तब पता चला था कि यहां पर 75.55 लाख करोड़ रुपये की प्राकृतिक संपदा भरी पड़ी है. 

इस स्टडी में पता चला था कि यहां पर 15.39 करोड़ किलोग्राम लेड-जिंक, 10 करोड़ किलोग्राम सेलेसटाइट और 2698 किलोग्राम सोना है. अफगानिस्तान में सबसे ज्यादा लौह अयस्क है. 2.22 लाख करोड़ किलोग्राम लौह अयस्क से 2 लाख एफिल टावर का निर्माण किया जा सकता है. साल 1889 में पेरिस में बने 1063 फीट ऊंचे एफिल टावर के निर्माण में 73 लाख किलोग्राम लोहा लगा था. 

इसके अलावा अफगानिस्तान के बडकशान और कंधार प्रांत में एल्यूमिनियम का भंडार है. यहां पर 18,300 करोड़ किलोग्राम एल्यूमिनियम मौजूद है. यह दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा उपयोग में आने वाला मेटल है. यह इतना है कि इससे 50 हजार करोड़ मैकबुक कंप्यूटर केस बनाए जा सकते हैं.

अफगानिस्तान में 2698 किलोग्राम सोना का भंडार है. ये बडकशान से ताखर और गजनी से जाबुल तक फैला हुआ है. यहां इतना सोना है कि इससे कम से कम 8 ग्राम के 3 लाख सोने के सिक्के बनाए जा सकते हैं. अफगानिस्तान में 12,400 करोड़ किलोग्राम तांबा (Copper) है. ये इतना ज्यादा है कि इतने से आप धरती से चांद तक की दूरी में 14 बार तांबे का तार बांध सकते हैं.

  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 595K
    DEATHS:7,508
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 539K
    DEATHS: 6,830
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 496K
    DEATHS: 6,328
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 428K
    DEATHS: 5,615
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 394K
    DEATHS: 5,267
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED:322K
    DEATHS: 4,581
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 294K
    DEATHS: 4,473
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 239 K
    DEATHS: 4,262
  • COVID-19
     INDIA
    DETECTED: 44.85 M
    DEATHS: 531.23 K
  • COVID
     GLOBAL
    DETECTED: 686.0 M
    DEATHS: 6.84 M