Breaking News:

गूगल ने प्ले-स्टोर से हटाए 2,200 से ज्यादा फर्जी लोन एप

 गूगल ने प्ले-स्टोर से हटाए 2,200 से ज्यादा फर्जी लोन एप

गूगल ने एक साल में अपने प्ले-स्टोर से करीब 2,200 फर्जी लोन एप्स को हटाया है। इसकी जानकारी सरकार ने मंगलवार को संसद में दी है। सरकार की ओर से कहा गया कि Google ने सितंबर 2022 और अगस्त 2023 के बीच अपने प्ले स्टोर से 2,200 से अधिक ऐसे लोन एप्स को हटाया है और ब्लॉक किया है जो धोखाधड़ी वाले थे।

वित्त राज्य मंत्री भागवत के कराड ने राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में कहा कि सरकार धोखाधड़ी वाले लोन एप्स को कंट्रोल करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और अन्य नियामकों के साथ लगातार काम कर रही है।

मंत्री ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) से प्राप्त जानकारी के अनुसार अप्रैल 2021 से जुलाई 2022 के दौरान Google ने लगभग 3,500 से 4,000 लोन एप्स की समीक्षा की थी और 2,500 से अधिक लोन एप्स को अपने प्ले स्टोर से निलंबित/हटा दिया था। इसी तरह सितंबर 2022-अगस्त 2023 के दौरान 2,200 से अधिक लोन एप्स को Google Play Store से हटा दिया गया।

  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 595K
    DEATHS:7,508
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 539K
    DEATHS: 6,830
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 496K
    DEATHS: 6,328
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 428K
    DEATHS: 5,615
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 394K
    DEATHS: 5,267
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED:322K
    DEATHS: 4,581
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 294K
    DEATHS: 4,473
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 239 K
    DEATHS: 4,262
  • COVID-19
     INDIA
    DETECTED: 44.85 M
    DEATHS: 531.23 K
  • COVID
     GLOBAL
    DETECTED: 686.0 M
    DEATHS: 6.84 M