Breaking News:

Gujarat MC Election Result 2021 सभी छह नगर निगमों में भाजपा को भारी बढ़त

Gujarat MC Election Result 2021 सभी छह नगर निगमों में भाजपा को भारी बढ़त

गुजरात में स्थानीय निकाय के लिए हुए चुनाव के मंगलवार को परिणाम सामने आएंगे। आज राज्य के छह महानगरों अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, जामनगर, भावनगर और राजकोट के 2276 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला होगा। चुनाव में 46.1 प्रतिशत मतदान हुआ था। भाजपा को पहले ही एक सीट पर जीत हासिल हो चुकी है क्योंकि अहमदाबाद की नारायणपुरा सीट पर महिला उम्मीदवार बिंद्रा सूरती के सामने कोई उम्मीदवार नहीं था। यह चुनाव सत्तारूढ़ भाजपा के लिए काफी अहम हैं।

सभी नगर निगमों में भाजपा ने बनाई बढ़त

शुरुआती नतीजे सत्तारूढ़ भाजपा के पक्ष में आ रहे हैं। सभी छह नगर निगम में भाजपा ने बढ़त बनाई हुई है। पार्टी अहमदाबाद में 28, सूरत में 12, वडोदरा में 11, राजकोट में 12, जामनगर में 10 और भावनगर में 11 सीटों पर आगे चल रही है।

शुरुआती रुझान में कांग्रेस से आगे है भाजपा

गुजरात नगर निगम चुनाव के शुरुआती रूझान आने लगे हैं। अहमदाबाद में भाजपा सात और कांग्रेस दो सीटों पर आगे चल रही है। जामनगर में भाजपा चार और कांग्रेस एक सीट पर आगे है। भावनगर में भाजपा पांच और कांग्रेस एक सीट पर आगे है। वहीं राजकोट में भाजपा पांच और कांग्रेस एक सीट पर आगे है। इसके अलावा सूरत में भाजपा पांच और कांग्रेस एक सीट पर आगे है। वडोदरा में भी भाजपा पांच और कांग्रेस एक सीट पर आगे चल रही है।

किस पार्टी के कितने हैं प्रत्याशी

छह नगर निगम के लिए हुए चुनाव में कुल 2,276 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे हैं। आज भाजपा के 577, कांग्रेस के 566, आम आदमी पार्टी के 470, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के 91, अन्य पार्टियों के 353 और 228 निर्दलीय उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है। 

भाजपा और कांग्रेस के बीच है मुख्य मुकाबला

इन चुनावों में मुख्य मुकाबला भाजपा और मुख्य विपक्षी कांग्रेस के बीच है। भाजपा का पिछले कई कार्यकाल से इन छह नगर निगमों पर शासन रहा है। आम आदमी पार्टी (आप) ने दावा किया है कि वह भाजपा और कांग्रेस के सामने एक प्रभावी विकल्प होगी, जबकि असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) पहली बार स्थानीय निकाय चुनाव लड़ रही है।



  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 595K
    DEATHS:7,508
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 539K
    DEATHS: 6,830
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 496K
    DEATHS: 6,328
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 428K
    DEATHS: 5,615
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 394K
    DEATHS: 5,267
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED:322K
    DEATHS: 4,581
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 294K
    DEATHS: 4,473
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 239 K
    DEATHS: 4,262
  • COVID-19
     INDIA
    DETECTED: 44.85 M
    DEATHS: 531.23 K
  • COVID
     GLOBAL
    DETECTED: 686.0 M
    DEATHS: 6.84 M