Holika Dahan 2025 Muhurat: छोटी होली पर भद्रा का साया, जानें होलिका दहन का शुभ मुहूर्त और कथा

Holika Dahan 2025 Muhurat: छोटी होली पर भद्रा का साया, जानें होलिका दहन का शुभ मुहूर्त और कथा

इस साल फाल्गुन पूर्णिमा 13 मार्च को सुबह 10 बजकर 35 मिनट से प्रारंभ हो जाएगी और 14 मार्च को दोपहर 12 बजकर 24 मिनट पर इसका समापन होगा. चूंकि छोटी होली पर दिनभर भद्रा का साया रहेगा. इसलिए रात को 11.26 बजे भद्रा समाप्त होने के बाद ही आप होलिका दहन कर सकेंगे.


हर साल फाल्गुन पूर्णिमा तिथि पर होलिका दहन करने की परंपरा है. इस साल होलिका दहन 13 मार्च दिन गुरुवार को किया जाएगा. होलिका दहन पर भद्रा काल का साया भी रहने वाली है. ज्योतिषविदों की मानें तो छोटी होली पर पूरे दिन भद्रा का साया रहेगा. इसलिए होलिका दहन के लिए लोगों को बहुत कम समय ही मिलने वाला है. आइए आपको होलिका दहन का मुहूर्त और कथा बताते हैं.

होलिका दहन से 8 दिन पहले ही होलाष्टक की शुरुआत होती है। पंचांग के अनुसार, इस बार होलाष्टक की शुरुआत 07 मार्च से हुई है। वहीं, इसका समापन होलिका दहन के साथ यानी 13 मार्च को होगा। वहीं, अगले दिन यानी 14 मार्च को होलि है। इस दिन चंद्र ग्रहण भी है।


होलिका दहन के दिन दान करना बेहद शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, होलिका दहन के (Holika Dahan Rituals) पूजा-अर्चना और दान करने से साधक को जीवन में सभी सुख मिलते हैं। इस बार होलिका दहन की डेट को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बन रही है। ऐसे में आइए हम आपको बताएंगे कि होलिका दहन की सही डेट (Holika Dahan 2025 Date) और होलिका दहन के शुभ मुहूर्त के बारे में।  

होलिका दहन 2025 डेट : (Holika Dahan 2025 Date and Time)

पंचांग के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा की तिथि की शुरुआत 13 मार्च को सुबह 10 बजकर 35 मिनट से होगी। वहीं, इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 14 मार्च को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर होगा। ऐसे में होलिका दहन 13 मार्च को किया जाएगा और 14 मार्च को होली मनाई जाएगी। इस बार होली पर भद्रा का साया रहेगा। भद्रा में शुभ और मांगलिक करने से वह काम सफल नहीं होते हैं।

  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 595K
    DEATHS:7,508
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 539K
    DEATHS: 6,830
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 496K
    DEATHS: 6,328
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 428K
    DEATHS: 5,615
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 394K
    DEATHS: 5,267
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED:322K
    DEATHS: 4,581
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 294K
    DEATHS: 4,473
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 239 K
    DEATHS: 4,262
  • COVID-19
     INDIA
    DETECTED: 44.85 M
    DEATHS: 531.23 K
  • COVID
     GLOBAL
    DETECTED: 686.0 M
    DEATHS: 6.84 M