Breaking News:

24 घंटे में दिए गए रिकॉर्ड 86 लाख से ज्यादा वैक्सीन डोज

24 घंटे में दिए गए रिकॉर्ड 86 लाख से ज्यादा वैक्सीन डोज

कोरोना के खिलाफ चल रहे वैक्सीनेशन अभियान में सोमवार को नया रिकॉर्ड बना। बीते 24 घंटे में देश में 86.16 लाख से ज्यादा डोज दिए गए। इससे पहले 5 अप्रैल को एक दिन में सबसे ज्यादा 43 लाख से डोज दिए गए थे। यानी, नया रिकॉर्ड पुराने से दोगुना है। इतना ही नहीं ये विश्व रिकॉर्ड है, क्योंकि अब तक दुनिया का कोई भी देश एक दिन में 55 लाख से ज्यादा टीके नहीं लगा पाया था। हालांकि, चीन रोज दो करोड़ टीके लगाने का दावा करता है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बिरादरी इस दावे को सही नहीं मानती।

खास बात यह रही कि टीके लगवाने वालों में 74%, यानी 61.3 लाख लोग 18 से 44 साल तक के हैं। अगर कुल वैक्सीन डोज की बात करें तो देशभर में अब तक 28.87 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज दी जा चुकी है। इनमें से 5.20 करोड़ लोग ऐसे हैं जो पूरी तरह वैक्सीनेट हो चुके हैं।

आखिर ऐसा क्यों हुआ? किन राज्यों में इस दौरान सबसे ज्यादा वैक्सीन डोज दिए गए? क्या पहले वैक्सीनेशन से जुड़ा कोई कैंपन सरकार चलाया था, उसका क्या? भारत के अलावा दुनिया में एक दिन में सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन का क्या आंकड़ा है? 

इस रिकॉर्ड के पीछे क्या है वजह?

दरअसल, 21 जून से केंद्र ने 18 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को फ्री वैक्सीनेशन की शुरुआत की। राज्यों को 18 से 45 तक की उम्र के लोगों के लिए जो वैक्सीन खरीदनी पड़ रही थी उसे भी केंद्र ने सोमवार से देना शुरू किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 जून को इसका ऐलान किया था। केंद्र के इस कदम को सफल बनाने के लिए राज्यों, खासतौर पर भाजपा शासित राज्यों, ने सोमवार से टीकाकरण महाअभियान शुरू करने का ऐलान किया। इस महाअभियान के तहत ही सोमवार को रिकॉर्ड वैक्सीनेशन हुआ है।

किन राज्यों में इस दौरान सबसे ज्यादा वैक्सीन डोज दिए गए?

मध्य प्रदेश में सोमवार को सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन हुआ। राज्य ने सोमवार के लिए 13 लाख 13 हजार वैक्सीन डोज लगाने का टारगेट रखा था। मंगलवार सुबह 7 बजे तक के आंकड़े में यहां टारगेट से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी थी। सोमवार को यहां कुल 16.70 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन डोज लगाई गई।

मध्य प्रदेश के बाद कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, गुजरात और हरियाणा में सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन हुआ। खास बात ये है कि ये सभी राज्य भाजपा शासित हैं। देशभर में सात राज्य ऐसे रहे जहां सोमवार को 4 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन डोज दी गई। इनमें बिहार और राजस्थान भी शामिल हैं। 4 लाख से ज्यादा वैक्सीन डोज लगाने वाले राज्यों में राजस्थान अकेला गैर NDA शासित राज्य है।

  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 595K
    DEATHS:7,508
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 539K
    DEATHS: 6,830
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 496K
    DEATHS: 6,328
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 428K
    DEATHS: 5,615
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 394K
    DEATHS: 5,267
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED:322K
    DEATHS: 4,581
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 294K
    DEATHS: 4,473
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 239 K
    DEATHS: 4,262
  • COVID-19
     INDIA
    DETECTED: 44.85 M
    DEATHS: 531.23 K
  • COVID
     GLOBAL
    DETECTED: 686.0 M
    DEATHS: 6.84 M