Breaking News:

Valentine Week 2022 : यहां देखें Valentine's day, आज Propose Day

Valentine Week 2022 :  यहां देखें Valentine's day, आज Propose Day

Valentine Week 2022/ Propose Day 2022: आज वैलेंटाइन वीक का दूसरा दिन है. रोज डे के बाद दूसरे दिन को प्रपोज डे के नाम से जाना जाता है. यह दिन सभी प्रेमी जोड़ों के लिए काफी खास होता है. इस लोग लोग अपने दिल का हाल बयां करते हैं, और जिन्हें चाहते हैं उन्हें प्रपोज करते हैं. वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है- Rose day से और आज Propose Day है, अब आगे आएंगे Chocolate day, Teddy day, Promise day, Hug day, Kiss day और अंत में Valentines' day सेलिब्रेट किया जाएगा.

- Valentine Week 2022/ Propose Day 2022

वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है. वैलेंटाइन वीक में सबसे पहले रोज डे आता है. जो कि 7 फरवरी को मनाया जाता है. ऐसे में आज वैलेंटाइन वीक का दूसरा दिन यानी 8 फरवरी है. इस दिन को प्रपोज डे (Propose Day 2022) के रूप में मनाया जाता है. लोग इस दिन का इंतजार पूरे साल करते हैं. वैसे तो पूरे वैलेंटाइन वीक में ही लोग अपने पार्टनर से प्यार का इजहार करते हैं लेकिन प्रपोज डे का दिन काफी खास माना जाता है. वैलेंटाइन वीक 7 दिनों तक चलता है सबसे आखिरी दिन यानी 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है. ऐसे में हम आपके साथ वैलेंटाइन वीक की पूरी लिस्ट शेयर करने जा रहे हैं. आइए जानते हैं वैलेंटाइन वीक के सभी दिनों के बारे में- 

- वैलेंटाइन वीक 2022 लिस्ट (Valentine Week 2022 Full List)

7 फरवरी- रोज डे (Rose Day 2022)

8 फरवरी- प्रपोज डे (Propose Day 2022)

9 फरवरी- चॉकलेट डे (chocolate day 2022)

10 फरवरी- टेडी डे (Teddy Day 2022)

11 फरवरी- प्रॉमिस डे (Promise Day 2022)

12 फरवरी- हग डे (Hug Day 2022)

13 फरवरी- किस डे (Kiss Day 2022)

14 फरवरी- वैलेंटाइन डे (Valentine Day 2022)


 - 7 फरवरी- रोज डे (Rose Day 2022)

यह वैलेंटाइन वीक का सबसे पहला दिन होता है. इस दिन लोग अपने पार्टनर को गुलाब देकर प्यार का इजहार करते हैं. लोग इस दिन एक-दूसरे को लाल गुलाब देते हैं जो कि प्रेम का प्रतीक माना जाता है. 

- 8 फरवरी- प्रपोज डे (Propose Day 2022)

यह वैलेंटाइन वीक का दूसरा दिन होता है. इस दिन लोग जिसे पसंद करते हैं उसे प्रपोज करते हैं और  बताते है कि वह उन्हें कितना चाहते हैं. कपल्स के लिए यह दिन काफी खास होता है. क्योंकि इस दिन उन्हें एक-दूसरे की भावनाओं का पता चलता है. 

- 9 फरवरी- चॉकलेट डे (chocolate day 2022)

इस दिन लोग अपने पार्टनर को उनकी फेवरेट चॉकलेट गिफ्ट करते हैं. आजकल मार्केट में अलग-अलग डिजाइन और फ्लेवर की चॉकलेट मिलती हैं. इस दिन चॉकलेट देकर लोग अपने पार्टनर को बताते हैं कि वह उनसे कितना प्यार करते हैं.

- 10 फरवरी- टेडी डे (Teddy Day 2022)

युवाओं के बीच टेडी डे का काफी महत्व होता है. वैलेंटाइन वीक शुरू होते ही मार्केट में कई तरह के छोटेऔर बड़े टेडी मिलने लगते हैं. ऐसे में इस दिन आप भी अपने पार्टनर को कोई भी क्यूट टेडी गिफ्ट कर सकते हैं. 

- 11 फरवरी- प्रॉमिस डे (Promise Day 2022)

इस दिन लोग अपने पार्टनर से जिंदगी भर साथ रहने और प्यार करने का वादा करते हैं, जिससे लोगों के बीच रिश्ता और भी ज्यादा मजबूत होता है. और ये वादा ही दो दिलों को जोड़ कर रखता है.

- 12 फरवरी- हग डे (Hug Day 2022)

प्यार में स्पर्श भी काफी मायने रखता है. स्पर्श के जरिए भी आप पार्टनर को प्यार जता सकते हैं. कई बार बोली गई बातों से ज्यादा स्पर्श मायने रखता है. ऐसे में आप पार्टनर को झप्पी देकर भी अपने दिल का हाल बयां कर सकते हैं. 

- 13 फरवरी- किस डे (Kiss Day 2022)

प्यार में मिला पहला किस हर इंसान को याद रहता है. आप किस के जरिए भी पार्टनर से प्यार का इजहार कर सकते हैं. किस प्यार की अभिव्यक्ति का सबसे अच्छा तरीका माना जाता है. इस दिन आप साथी के माथे को चूमकर, उसके हाथों को चूमकर या उसके होठों को चूमकर अपना प्यार जता सकते हैं. 

- 14 फरवरी- वैलेंटाइन डे (Valentine's Day 2022)

ये दिन कपल्स के लिए काफी खास होता है. इस दिन कपल्स एक दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बीताते हैं और एक-दूसरे के लिए सरप्राइज प्लान करते हैं या कहीं घूमने जाते हैं. साथ ही लोग इस दिन अपने पार्टनर को गिफ्ट्स भी देते हैं. इस दिन आप अपने पार्टनर को लंच या डिनर पर ले जा सकते ंहैं. या फिर उनकी पसंद की कोई डिश बनाकर उन्हें खुश कर सकते हैं. इससे पूरे साल आपके पार्टनर को ये दिन याद रहेगा.






















  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 595K
    DEATHS:7,508
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 539K
    DEATHS: 6,830
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 496K
    DEATHS: 6,328
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 428K
    DEATHS: 5,615
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 394K
    DEATHS: 5,267
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED:322K
    DEATHS: 4,581
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 294K
    DEATHS: 4,473
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 239 K
    DEATHS: 4,262
  • COVID-19
     INDIA
    DETECTED: 44.85 M
    DEATHS: 531.23 K
  • COVID
     GLOBAL
    DETECTED: 686.0 M
    DEATHS: 6.84 M