Breaking News:

24 घंटे में 1.73 लाख नए मरीज मिले, 2.84 लाख ठीक हुए और 3,617 की मौत

24 घंटे में 1.73 लाख नए मरीज मिले, 2.84 लाख ठीक हुए और 3,617 की मौत

देश कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट हो रही है, लेकिन रोजाना होने वाली मौत के आंकड़ों ने अब भी चिंता बढ़ा रखी है। बीते दिन देश में 1 लाख 73 हजार 790 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। नए संक्रमितों का यह आंकड़ा पिछले 47 दिनों में सबसे कम है। इससे पहले 12 अप्रैल को 1 लाख 60 हजार 854 नए मरीज मिले थे।

हालांकि, कोरोना की वजह से होने वाली मौतें थमने का नाम नहीं ले रहीं। पिछले 24 घंटे में 3,617 लोगों की जान गई। मई महीने में रोजाना औसतन 3,500 से 4,000 मौतें रिकॉर्ड की जा रही हैं। राहत की बात यह भी है कि महामारी से रिकवर होने वाले मरीजों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को 2 लाख 84 हजार 601 लोगों ने कोरोना को मात दी।

इसके साथ ही एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या, भी घट रहे हैं। शुक्रवार को देश में 1 लाख 12 हजार 167 एक्टिव केस कम हुए। बीते 19 दिन में ही 15 लाख से ज्यादा एक्टिव केस कम हुए हैं। 9 मई को सबसे ज्यादा 37.41 लाख एक्टिव केस थे। अब ये घटकर करीब 22.15 लाख रह गए हैं।

  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 595K
    DEATHS:7,508
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 539K
    DEATHS: 6,830
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 496K
    DEATHS: 6,328
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 428K
    DEATHS: 5,615
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 394K
    DEATHS: 5,267
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED:322K
    DEATHS: 4,581
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 294K
    DEATHS: 4,473
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 239 K
    DEATHS: 4,262
  • COVID-19
     INDIA
    DETECTED: 44.85 M
    DEATHS: 531.23 K
  • COVID
     GLOBAL
    DETECTED: 686.0 M
    DEATHS: 6.84 M