Breaking News:

किन राशियों के लिए शुभ रहेगी मकर संक्रांति सूर्य के मकर राशि में प्रवेश से बनेगा चतुर्ग्रही योग

किन राशियों के लिए शुभ रहेगी मकर संक्रांति सूर्य के मकर राशि में प्रवेश से बनेगा चतुर्ग्रही योग

भगवान सूर्य 14 जनवरी की सुबह 8 बजकर 16 मिनट पर धनु राशि की यात्रा समाप्त करके मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जहां ये पहले से विराजमान बुध, गुरु और शनि के साथ युति करेंगे। इस प्रकार चतुर्ग्रही योग का निर्माण होगा। मकर राशि में प्रवेश करते ही इनकी उत्तरायण की यात्रा भी आरंभ हो जाएगी। सिंह राशि के स्वामी सूर्य तुला राशि में नीच राशिगतसंज्ञक तथा मेष राशि में उच्चराशिगत संज्ञक माने गए हैं। इनके राशि परिवर्तन और तीन अन्य ग्रहों के साथ ही इनकी युति का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।

मेष राशि

राशि से दशम कर्म भाव में बन रहा चतुर्ग्रही योग पुरुषों तथा विद्यार्थियों के लिए बेहतरीन सफलता दायक रहेगा। महिला वर्ग को कुछ कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारी वर्ग के लिए भी योग उत्तम रहेगा। कार्य व्यापार में उन्नति तथा आयके साधन बढ़ेंगे। नौकरी में भी पदोन्नति तथा नए अनुबंध की प्राप्ति के भी योग। विदेशी कंपनियों में भी नौकरी के लिए आवेदन करने की दृष्टि से गोचर उत्तम रहेगा। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा, समय अच्छा है लाभ उठाएं।

वृषभ राशि

राशि से भाग्य भाव में बन रहा गोचर आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। कार्य व्यापार की दृष्टि से तो ये योग उत्तम रहेगा ही धर्म-कर्म के मामलों में भी गहरी रूचि रहेगी और दान पुण्य भी करेंगे। अपने साहस एवं पराक्रम के बल पर विषम परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। विदेश यात्रा अथवा विदेशी कंपनियों में सर्विस के लिए किया गया आवेदन भी सफल रहेगा। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।

मिथुन राशि

राशि से अष्टम भाव में बन रहा चतुर्ग्रही योग अलग तरह की चुनौतियां पेश करेगा। मान-सम्मान की वृद्धि होगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी किंतु कार्य-व्यापार की दृष्टि से इसे बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। आकस्मिक खर्च और धन हानि की संभावना बनी रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को भी परीक्षा-प्रतियोगिता में अच्छे अंक लाने के लिए कठिन प्रयास करने होंगे।

कर्क राशि

राशि से सप्तम भाव में सूर्य के साथ बनने वाला चतुर्ग्रही योग कई तरह के मिले-जुले फल देगा। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्यो का निपटारा होगा। किंतु कार्य व्यापार की दृष्टि से योग उत्तम रहेगा लेकिन साझा व्यापार करने से बचना पड़ेगा। दैनिक व्यापारियों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। महिला वर्ग को कुछ कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा किंतु कार्यक्षेत्र में नौकरी में पदोन्नति तथा मान-सम्मान की वृद्धि के योग।

सिंह राशि

राशि से छठे ऋण-रोग और शत्रु भाव में बनने वाला यह योग आपको शत्रुमर्दी तो बनाएगा ही कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत बन रहे हैं। स्वास्थ्य के प्रति चिंता बढ़ सकती है माता पिता के स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें । इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा दिया गया धन वापस मिलने में संदेह रहेगा। विदेशी नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। अपनी रणनीतियों को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो पूर्ण सफल रहेंगे।

कन्या राशि

राशि से पंचम भाव में बनने वाला यह योग विद्यार्थियों तथा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए कठिन चुनौती पेश करेगा इसलिए उन्हें पढ़ाई में और मन लगाना चाहिए। व्यापारियों के लिए ये योग बेहतर रहेगा। नए कार्य व्यापार का आरंभ भी कर सकते हैं। नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाह रहे हों तो वह भी अनुकूल रहेगा। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। बेहतर रहेगा कि रोमांस के मामलों में समय नष्ट ना करें। संतान संबंधी चिंता बढ़ सकती है। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।

तुला राशि

राशि से चतुर्थ भाव में बनने वाला चतुर्ग्रही योग किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना करवाएगा। जो भी कार्य कर रहे होंगे उसमें कहीं न कहीं बाधा और तनाव का सामना करना पड़ सकता है किंतु अंततः विजय आपकी ही होगी इसलिए मेहनत करते रहें। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। परिवार में विवाद तथा अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें। मित्रों तथा संबंधियों से सहयोग की उम्मीद। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा।

वृश्चिक राशि

राशि से पराक्रम भाव में बनने वाला यह योग आपको अदम्य साहसी और पराक्रमी बनाएगा। लिए गए निर्णय भी सराहनीय रहेंगे। अपनी ऊर्जा शक्ति का पूर्ण उपयोग करते हुए कार्य करेंगे तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय अपेक्षाकृत बेहतर रहेगा। महिला वर्ग के लिए भी नौकरी में पदोन्नति तथा नए अनुबंध की प्राप्ति के योग बनेंगे। विदेश यात्रा अथवा विदेशी नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा।

धनु राशि

राशि से द्वितीय कुटुंब भाव में बनने वाला यह योग काफी मिलाजुला फल देगा। हो सकता है किसी विवाद के कारण पारिवारिक कलह तथा मानसिक अशांति का भी सामना करना पड़े किंतु आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग भी बनेंगे और दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। कार्यक्षेत्र में झगड़े विवाद से बचें। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझायें। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे सावधान रहें।

मकर राशि

आपकी राशि में बनने वाला चतुर्ग्रही योग किसी वरदान से कम नहीं है किंतु सही समय पर सही निर्णय लेने से ही सफलताओं का ग्राफ बढ़ेगा। पारिवारिक कलह एवं मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ सकता है। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में सर्विस के लिए किया गया आवेदन सफल होने की उम्मीद बढ़ाएगा। उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें। विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय बेहद अनुकूल रहेगा। शादी विवाह संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी।

कुंभ राशि

राशि से बारहवें भाव में बन रहा ये चतुर्ग्रही योग आपको अत्यधिक भागदौड़ और खर्च का सामना करवाएगा जिसके परिणामस्वरूप कुछ आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझाएं तो बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य विशेष करके बाई आंख का ध्यान रखें। आपके लिए सुखद समाचार यह भी है कि विदेशी नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। जो विद्यार्थी विदेश में पढ़ाई करना चाह रहे हों उनके लिए भी ये ग्रह-गोचर सफलता के नए द्वार खोलेगा।

मीन राशि

राशि से लाभ भाव में बनने वाला ये चतुर्ग्रही योग आय के साधन तो बढ़ेगा ही दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद बढ़ेगी। व्यापारियों के लिए तो ये समय किसी वरदान से कम नहीं है इसीलिए कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना चाह रहे हों या नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाह रहे हों तो विलंब न करें। उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा भाइयों से भी विवाद रोकें। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग बनेंगे।



  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 595K
    DEATHS:7,508
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 539K
    DEATHS: 6,830
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 496K
    DEATHS: 6,328
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 428K
    DEATHS: 5,615
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 394K
    DEATHS: 5,267
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED:322K
    DEATHS: 4,581
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 294K
    DEATHS: 4,473
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 239 K
    DEATHS: 4,262
  • COVID-19
     INDIA
    DETECTED: 44.85 M
    DEATHS: 531.23 K
  • COVID
     GLOBAL
    DETECTED: 686.0 M
    DEATHS: 6.84 M