Breaking News:

Happy Onam Wishes 2020: दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को भेजें ओणम की शुभकामनाएं

Happy Onam Wishes 2020: दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को भेजें ओणम की शुभकामनाएं

ओणम त्योहार दक्षिण भारत के राज्य केरल का प्रमुख त्योहार है। ओणम केरल में 10 दिनों तक चलने वाला त्योहार है। मलयालम कैलेंडर के अनुसार श्रावण नक्षत्र को थिरु ओनम के नाम से जाना जाता है। इस दिन इस नक्षत्र के प्रबल होने पर थिरु ओणम की पूजा होती है। 10 दिनों तक चलने वाले ओणम का अंतिम दिन बहुत ही खास होता है। ओणम पर्व में 10 दिनों तक अलग-अलग तरह से पूजा की जाती है जो इस प्रकार है- 1.  एथम  2. चिथिरा 3. चोधी 4. विसाकम 5. अनिज़ाम 6.थ्रिकेता 7. मूलम 8. पूरादम 9. उथिरादम 10. थिरुवोणम।

ओणम के 10 दिन यानी थिरुवोणम पर राजा महाबली अपने राज्य की प्रजा से मिलने आते हैं। ऐसे में इस दिन सभी नगरवासी अपने राजा के स्वागत में घरों को फूलों से सजाते हैं और अच्छे-अच्छे पकवान तैयार करते हैं। इस पर्व के मौके पर अपने करीबियों, दोस्तों, रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों को ओणम की हार्दिक  शुभकामनाएं दें।

1.  अपने घर को फूलों की रंगोली से सजाएं

     स्वादिष्ट पकवानों का लुत्फ उठाएं

    राजा महाबली का धूमधाम से स्वागत करें

    इस त्योहार का पूरे परिवार के साथ आनंद उठाएं

    Happy Onam 2020

2. ओणम के साथ ही आपके जीवन में नई रोशनी आए

    उन्नति के नये रास्ते खुले

    खुशियां सदा के लिए आपके जीवन में बस जाए

    आपको और आपके परिवार को ओणम की ढेरों शुभकामनाएं

    Happy Onam 2020

3. ओणम के शुभ अवसर पर

    आपके जीवन में खुशहाली आए

    अच्छा स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि मिले

    आपको और आपके पूरे परिवार को

    ओणम की बहुत-बहुत शुभकामनाएं

    Happy Onam 2020

4. ओणम के साथ ही आपके जीवन में नई रौशनी आए

    उन्नति के नए रास्ते खुलें

    खुशियां सदा के लिए आपके जीवन में बस जाए

    आपको और आपके परिवार को ओणम की ढेरों शुभकामनाएं

    Happy Onam 2020

क्यों मनाया जाता है ओणम- पौराणिक कथा

ओणम का त्योहार राज्य के सभी नगरवासी अपने  राजा महाबली के नगर भ्रमण आने पर उनके स्वागत में मनाते हैं। राजा बलि असुराज होने पर भी भगवान विष्णु के भक्त थे। मान्यता है कि साल में एक बार पाताल लोक से राजा बलि अपनी प्रजा से मिलने धरती पर आते हैं। इस दिन वामन अवतार और राजा बलि की पूजा के साथ उनका स्वागत किया जाता है। 

  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 595K
    DEATHS:7,508
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 539K
    DEATHS: 6,830
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 496K
    DEATHS: 6,328
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 428K
    DEATHS: 5,615
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 394K
    DEATHS: 5,267
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED:322K
    DEATHS: 4,581
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 294K
    DEATHS: 4,473
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 239 K
    DEATHS: 4,262
  • COVID-19
     INDIA
    DETECTED: 44.85 M
    DEATHS: 531.23 K
  • COVID
     GLOBAL
    DETECTED: 686.0 M
    DEATHS: 6.84 M