Breaking News:

साल का पहला सूर्यग्रहण 10 जून को, कब से कब तक रहेगा ग्रहण और ये भारत में दिखेगा या नहीं

साल का पहला सूर्यग्रहण 10 जून को, कब से कब तक रहेगा ग्रहण और ये भारत में दिखेगा या नहीं

10 जून को साल का पहला सूर्यग्रहण है। वेबसाइट टाइम एंड डेट के मुताबिक, इस साल 2 चंद्रग्रहण और 2 सूर्यग्रहण देखने को मिलेंगे। 26 मई को साल का पहला चंद्रग्रहण था। इस दौरान कई जगहों पर सुपर ब्लडमून भी देखा गया। सूर्यग्रहण 10 जून को होने वाला है।

जानिए सूर्यग्रहण होता क्या है, किस वजह से होता है, भारत में देखा जा सकेगा या नहीं और इसका आप पर क्या प्रभाव होगा...

सूर्य ग्रहण होता क्या है?
जब पृथ्वी और सूर्य के बीच चांद आ जाता है तो इसे सूर्यग्रहण कहते हैं। इस दौरान सूर्य से आने वाली रोशनी चांद के बीच में आ जाने की वजह से धरती तक नहीं पहुंच पाती है और चांद की छाया पृथ्वी पर पड़ती है। दरअसल सूर्य के आसपास पृथ्वी घूमती रहती है और पृथ्वी के आसपास चंद्रमा। इसी वजह से तीनों कभी न कभी एक दूसरे के सीध में आ जाते हैं। इन्ही वजहों से सूर्य और चंद्र ग्रहण होता है।

क्या भारत में नजर आएगा?
नहीं। भारत के लोग इस ग्रहण को नहीं देख पाएंगे। उत्तरी अमेरिका, यूरोप और एशिया में ये सूर्यग्रहण आंशिक रूप से नजर आएगा। वहीं उत्तरी कनाडा, ग्रीनलैंड और रूस में पूर्ण रूप से दिखाई देगा। जब सूर्यग्रहण पीक पर होगा तब ग्रीनलैंड के लोगों को रिंग ऑफ फायर भी नजर आ सकती है।

रिंग ऑफ फायर क्या होती है?
चांद पृथ्वी के आसपास एक अंडाकार कक्षा में चक्कर लगाता है। इस वजह से पृथ्वी से चांद की दूरी हमेशा घटती-बढ़ती रहती है। जब चांद पृथ्वी से सबसे ज्यादा दूर होता है, उसे एपोजी (Apogee) कहते हैं और जब सबसे नजदीक होता है तो उसे पेरिजी (Perigee) कहते हैं।

10 जून को जब सूर्यग्रहण होगा तब चांद लगभग एपोजी पर होगा। यानी पृथ्वी से सबसे दूर। इस वजह से चांद का आकार सामान्य के मुकाबले कुछ छोटा दिखाई देगा। अपने इस छोटे आकार की वजह से चांद सूर्य को पूरी तरह ढंक नहीं पाएगा और चांद की सतह के किनारों से कुछ रोशनी धरती पर आती रहेगी। धरती से देखने पर ये लाल गोले जैसी दिखाई देगी। इसे ही रिंग ऑफ फायर कहते हैं।

कब से कब तक रहेगा ग्रहण?
वेबसाइट टाइम एंड डेट के मुताबिक भारतीय समय के अनुसार दोपहर 1 बजकर 42 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 41 मिनट तक सूर्य ग्रहण का समय रहेगा। भारत में सूर्यग्रहण की कुल अवधि करीब 5 घंटे की होगी।

क्या सूतक काल लगेगा?
नहीं। अगर भारत में ये सूर्यग्रहण दिखाई देता तो सूतक काल लगता, लेकिन ये ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा इसलिए न तो यहां सूतक काल मान्य होगा और नहीं धार्मिक आयोजनों में किसी तरह की रुकावट आएगी।

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले से सूतक काल की गणना की जाती है। इस दौरान कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता। इस दौरान खाना बनाना और खाना भी अच्छा नहीं माना जाता। यहां तक कि सूतक काल के दौरान मंदिरों के कपाट भी बंद कर दिए जाते हैं।

  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 595K
    DEATHS:7,508
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 539K
    DEATHS: 6,830
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 496K
    DEATHS: 6,328
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 428K
    DEATHS: 5,615
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 394K
    DEATHS: 5,267
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED:322K
    DEATHS: 4,581
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 294K
    DEATHS: 4,473
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 239 K
    DEATHS: 4,262
  • COVID-19
     INDIA
    DETECTED: 44.85 M
    DEATHS: 531.23 K
  • COVID
     GLOBAL
    DETECTED: 686.0 M
    DEATHS: 6.84 M