Breaking News:

बंगाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमले

बंगाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमले

पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों के बाद सियासी हिंसा शुरू हो गई है। नतीजे वाले दिन ही कोलकाता में BJP के दफ्तर में आग लगा दी गई थी। सोमवार को भी पार्टी के दो कार्यकर्ताओं की पीट-पीटकर हत्या की खबर है। इस बीच पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा सांसद परवेश साहिब सिंह ने विवादित बयान दिया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि तृणमूल के नेताओं को भी दिल्ली आना है।

उन्होंने कहा कि TMC के गुंडों ने चुनाव जीतते ही हमारे कार्यकर्ताओं को जान से मारा। कार्यकर्ताओं की गाड़ियां तोड़ीं। उपद्रवी उनके घरों को आग के हवाले कर रहे हैं। याद रखना TMC के सांसद , मुख्यमंत्री, विधायकों को भी दिल्ली आना होगा। इसको चेतावनी समझ लेना। चुनाव में हार जीत होती है, मर्डर नहीं।

उधर, उत्तराखंड से भाजपा सांसद अनिल बलूनी ने भी तृणमूल हमला बोला। उन्होंने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का एक वीडियो भी शेयर किया। उन्होंने लिखा, 'तो बंगाल में हिंसा की ये स्क्रिप्ट पहले ही लिखी जा चुकी थी। खुद ममता बनर्जी ने मार्च में कह दिया था कि सेंट्रल फोर्स तो चली जाएगी। फिर कौन बचाएगा? उसके बाद तो हम ही होंगे। यानी बंगाल में हिंसा का जो खेल चल रहा है, वो TMC ने पहले ही तय कर रखा था। शर्मनाक!'

  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 595K
    DEATHS:7,508
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 539K
    DEATHS: 6,830
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 496K
    DEATHS: 6,328
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 428K
    DEATHS: 5,615
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 394K
    DEATHS: 5,267
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED:322K
    DEATHS: 4,581
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 294K
    DEATHS: 4,473
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 239 K
    DEATHS: 4,262
  • COVID-19
     INDIA
    DETECTED: 44.85 M
    DEATHS: 531.23 K
  • COVID
     GLOBAL
    DETECTED: 686.0 M
    DEATHS: 6.84 M