Breaking News:

PM मोदी 17 मार्च को मुख्यमंत्रियों के साथ मीटिंग करेंगे महाराष्ट्र में 31 मार्च तक पाबंदियां लगाई गईं

PM मोदी 17 मार्च को मुख्यमंत्रियों के साथ मीटिंग करेंगे महाराष्ट्र में 31 मार्च तक पाबंदियां लगाई गईं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यों में कोरोना से बने हालात और वैक्सीनेशन पर बुधवार को मुख्यमंत्रियों के साथ बात करेंगे। यह मीटिंग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी। इस बीच कुछ राज्यों में संक्रमण बढ़ने के बाद केंद्र ने वैक्सीनेशन की कवायद तेज कर दी है। उधर, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने प्रदेश में नई पाबंदियां लागू कर दी हैं।

मोदी ने देश में वैक्सीनेशन ड्राइव शुरू होने से पहले जनवरी में मुख्यमंत्रियों के साथ आखिरी बार बातचीत की थी। तब उन्होंने कहा था कि केंद्र पहले फेज में लगभग 3 करोड़ हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स के वैक्सीनेशन का खर्च उठाएगा। अब इसका दूसरा फेज भी शुरू हो चुका है। इसमें 60 साल से ज्यादा और 45 साल से ज्यादा उम्र के बीमार लोगों को टीके लगाए जा रहे हैं।

हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, भारत में सोमवार को 26,291 नए केस दर्ज किए हैं। ये 85 दिनों में सबसे ज्यादा हैं। अब देश में कुल मामले 1,13,85,339 हो गए हैं।

महाराष्ट्र में सिनेमा हॉल 50% क्षमता के साथ खुलेंगे

महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार देर शाम 31 मार्च तक के लिए नई पाबंदियां लागू कर दी हैं। इसके तहत सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल, होटल और रेस्टोरेंट 50% कैपिसिटी के साथ खोले जाएंगे। यहां बिना मास्क पहले लोगों को एंट्री नहीं दी जाएगी। एंट्री से पहले सभी का टेम्परेचर चेक किया जाएगा, ताकि कोई संदिग्ध मरीज न आ सके। इन जगहों पर सैनिटाइजर का इंतजाम करना होगा।

सोशल, कल्चरल, पॉलिटिकल और धार्मिक जमावड़े पर रोक रहेगी। नियम तोड़ने वालों पर पेनल्टी लगाई जाएगी। शादी में 50 लोगों के शामिल होने की ही इजाजत होगी। ज्यादा लोग मिलने पर आयोजक पर डिजास्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

पंजाब में परीक्षा की नई डेटशीट जारी

पंजाब में लगातार बढ़ते संक्रमण से सहमी पंजाब सरकार ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं एक महीने के लिए टाल दी हैं। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) की 12वीं की परीक्षाएं पहले 22 मार्च से शुरू होनी थीं। अब यह 20 अप्रैल से 24 मई तक होंगी। 10वीं की परीक्षाएं 9 अप्रैल के बजाय 4 मई से शुरू होंगी। ये 24 मई तक चलेंगी। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने सोमवार को नई डेटशीट जारी कर दी है। पंजाब में सोमवार को 1,843 नए केस मिले हैं। इसके साथ ही कुल मरीजों की संख्या 2 लाख के करीब पहुंच गई। यहां कुल 1,99,573 संक्रमित मिल चुके हैं।

संविधान की ड्राफ्टिंग कमेटी में रहे केवल कृष्ण ने टीका लगवाया

दिल्ली में रहने वाले 107 साल के केवल कृष्ण ने सोमवार को कोरोना का टीका लगवाया। कृष्ण संविधान की ड्राफ्टिंग कमेटी में शामिल रहे हैं। 1918 के आए घातक स्पैनिश फ्लू के दौरान वह 5 साल के थे। उनका जन्म पहले विश्व युद्ध से ठीक एक साल पहले 4 अगस्त 1913 को जलंधर जिले के करतारपुर में हुआ था।

  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 595K
    DEATHS:7,508
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 539K
    DEATHS: 6,830
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 496K
    DEATHS: 6,328
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 428K
    DEATHS: 5,615
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 394K
    DEATHS: 5,267
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED:322K
    DEATHS: 4,581
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 294K
    DEATHS: 4,473
  • COVID-19
     GUJARAT
    DETECTED: 239 K
    DEATHS: 4,262
  • COVID-19
     INDIA
    DETECTED: 44.85 M
    DEATHS: 531.23 K
  • COVID
     GLOBAL
    DETECTED: 686.0 M
    DEATHS: 6.84 M